LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थानी साहित्य कला परिषद बालोतरा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
साहित्यकार मोहनलाल गहलोत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा :- 30 जुलाई 2025
राजस्थानी साहित्य कला परिषद बालोतरा द्वारा राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक एवं समाजसेवी मोहनलाल गहलोत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिषद अध्यक्ष लालचंद पुनीत ने गहरी सवेंदना व्यक्त करते हुए कहा कि मोहनलाल गहलोत एक मात्र ऐसे लेखक थे जिन्होंने अपने जीवन मे 25 किताबो का सृजन किया। लेखन के प्रति जो आस्था अनावृत रही, वह अनुकरणीय एवं श्रेयस्कर है। परिषद के प्रति जागरूकता से जो दायित्व निर्वहन किया वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेगा।
परिषद सचिव प्रमेन्द्र बाफना ने कहा कि मोहनलाल गहलोत ने राजस्थान भाषा मे लोक संस्कृति, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना को लेकर कई महत्तपूर्ण कृतियों का सृजन किया। परिषद द्वारा स्मृति पत्र का वाचन कर गहलोत परिवार के राजेन्द्र गहलोत, सुरेंद्र गहलोत को दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष लालचंद पुनीत, सचिव प्रमेन्द्र बाफना, शंकरलाल चारण, जीतमल सुथार, प्रकाश वैद मेहता, अशोक प्रदीप, कान्तिलाल ढ़ेलडिया, प्रवीण भंसाली, बबलू सारस्वत, अनिल बाफना सहित राजस्थानी साहित्य कला परिषद के सदस्य मौजूद थे।

Subscribe to my channel


