उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के कार्यक्रम में बताया हरतालका तीज का महत्व

हरतालका तीज पर सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाओं ने आयोजित किया सांवन बहार कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती, 27 जुलाई। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह के द्वारा सावन बाहर कार्यक्रम का आयोजन नेशनल हाउस बेलवाडाडी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती सीमा खरे ने किया। उन्होने कहा हरतालिका तीज महिलाएं अपने जीवन में वैवाहिक आनंद सुनिश्चित करने के लिए मनाती हैं।

Advertisement

ऐसा माना जाता है कि 108 जन्मों के समर्पण, भक्ति और तपस्या के साथ, देवी पार्वती ने अपनी प्रार्थनाओं के बाद अंततः भगवान शिव को अपने पति के रूप में हरतालिका तीज के दिन ही पाया था। उस समय से इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया। हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने शिव मां पार्वती की पूजा के उपरान्त भजन संध्या का आयोजन किया। आरती श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, मुन्नी सिंह, सरिता श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, ज्योत्सना गुप्ता, पूजा सिंह, कुमकुम सिंह, रूबी मिश्रा, रेनू मिश्र,ा कोमल, कविता गुप्ता, वंदना पांडे, किरण, नीतू, नम्रता श्रीवास्तव, शिखा, गुड्डन, बिट्टू, मनू सिंह, शशि राधा, रीना पांडे, अपराजिता आदि सैकड़ो की संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button