देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन के तीसरे सोमवार पर बांठिया ने किए शिवालयों में दर्शन
बांठिया ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कर किए पौधे वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में दर्शन कर देश में अमन-चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बांठिया ने क्षेत्र के उमरलाई गांव स्थित श्री खुशालगिरी महाराज की जीवित समाधि जूना अखाड़ा स्थित ब्रह्मलीन रामानंद सरस्वती महाराज की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की उसके बाद मठ में बने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।मठ के महंत सोमानन्द सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया वही महाराज ने बांठिया का दुप्पटा व भगवान की प्रतिमा देकर स्वागत किया।वही हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण चेतना को लेकर पौधे वितरण भी किए।उसके बाद बांठिया ने जोधपुर के कायलाना रोड़ स्थित मिल्ट्री एरिया में बने भीम भिड़क भीमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना की।वही वहां पर चातुर्मासिक कर रहे सिवाना के अभय धाम महंत नृत्यगोपालराम महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
ईस दौरान गौतम प्रजापत,नेमीचंद बारूपाल, अशोक चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा,ललित कुमार, संजय चौपड़ा भी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


