देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

भैरूलाल नामा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन – जर्जर भवनों को लेकर जताई चिंता, हादसे की आशंका

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 29 जुलाई 2025:

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा झालावाड़ में हुए स्कूल भवन हादसे को हृदय विदारक करार देते हुए राज्य में जर्जर भवनों की मरम्मत हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बालोतरा निवासी एवं स्टेट अवार्डी शिक्षक भैरूलाल नामा ने बालोतरा के दो अत्यंत जर्जर भवनों को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।

भैरूलाल नामा ने बताया कि:

1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा (छात्र) भवन शिव चौराया से आगे भाड़ियावास रोड पर स्थित है। यह भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है, लेकिन इसके बावजूद यहां छात्रों की पढ़ाई जारी है। किसी भी समय यहां दुर्घटना या जनहानि की आशंका बनी हुई है। उन्होंने विद्यालय भवन का तत्काल जिर्णोद्धार करवाने की मांग की है।

2. डॉ. भीमराव अम्बेडकर टाउन हॉल, बालोतरा, जो कि नगर परिषद परिसर में स्थित है, भी बहुत लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। यह हॉल बालोतरा शहर एवं जिले में सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रमों के लिए एकमात्र प्रमुख स्थल है। इसके जर्जर होने के बावजूद यहां कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहते हैं, जिससे बड़ी जनहानि का खतरा बना हुआ है।

भैरूलाल नामा ने यह भी बताया कि नगर परिषद बालोतरा द्वारा टाउन हॉल के मरम्मत, रखरखाव और जिर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन दोनों भवनों का भौतिक सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन से निवेदन किया है कि इन मामलों को गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभाव से जर्जर भवनों का जिर्णोद्धार कराया जाए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button