देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा का वृक्षारोपण महाअभियान – हरियाली की ओर एक कदम और

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा हरियाली एवं पर्यावरण सरंक्षण के संकल्प को साकार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

 क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि महावीर कॉलोनी – 10 पौधे, औद्योगिक क्षेत्र, बालोतरा – 50 पौधे ,जसोल औद्योगिक क्षेत्र – 50 पौधे,

सुखसागर कॉलोनी – 10 पौधे

इन सभी स्थानों पर वृक्षों के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि उनका संरक्षण और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय निवासियों एवं उद्योगपतियों ने भी इन पौधों के नियमित पालन-पोषण का जिम्मा लिया, जिससे यह पहल केवल आयोजन तक सीमित न रहकर दीर्घकालीन हरित परिवर्तन का आधार बने।

क्लब सचिव श्री हितेन्द्र छाजेड़ ने इस अभियान को “पर्यावरण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत उदाहरण” बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम पूरे वर्ष चलाए जाएंगे।इन पोधों को लगाने में भरत गोलेछा, शांतिलाल हुंडिया, धनराज चोपड़ा,अजय गुप्ता,योगेश सालेचा, जितेंद्र सालेचा अतुल, विनोद कोठारी, पंकज सलेचा, अभिषेक लुंकड़, कमल सोनी आदि रोटेरियन का योगदान रहा । मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी क्लब बालोतरा का यह अभिनव प्रयास न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की प्रेरणा भी है।

रोटरी क्लब, बालोतरा का लक्ष्य ,“वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं”,*पेड़ एक, ज़िन्दगी अनेक*

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button