जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़
श्री बुद्धा अमरनाथ जी यात्रा 2025 का शुभारंभ: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

संवाददाता अमरजीत सिंह, पुंछ
जम्मू, 28 जुलाई:
श्री बुद्धा अमरनाथ जी यात्रा 2025 (BANJY-25) का विधिवत शुभारंभ आज सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को सुबह 6:26 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री केशव राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संघटन मंत्री (मध्य भारत) सुरिंदर जी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस महत्वपूर्ण मौके पर प्रशासन और सुरक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
संभागीय आयुक्त जम्मू श्री रमेश कुमार (IAS)
अतिरिक्त उपायुक्त श्री शेर सिंह
पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जम्मू श्री भीम सेन टूटी (IPS)
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) जम्मू श्री शिव कुमार (IPS)
सीआरपीएफ के ऑप्स डीआईजी श्री नीरज कुमार पांडे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जम्मू श्री जोगिंदर सिंह
एसएसपी सुरक्षा श्री राजेश कुमार शर्मा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर कहा, “आज 1,000 से अधिक श्रद्धालु श्री बुद्धा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। देशभर से श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अब तक 3.77 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। मैं जम्मू-कश्मीर प्रशासन का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।”
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं दीं और प्रशासन तथा सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना की, जिससे यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।

Subscribe to my channel


