LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शारदानगर पुलिस को बड़ी सफलता, वांछित वारंटी अभियुक्त सुरेश गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 जुलाई 2025:

जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शारदानगर पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वांछित वारंटी अभियुक्त सुरेश पुत्र कामता प्रसाद निवासी कोठिया को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त सुरेश के विरुद्ध मु0सं0 2928/16, अंतर्गत धारा 147, 148, 149, 353, 447, 352 भा0द0वि0 थाना फूलबेहड़ में मामला दर्ज था। वह लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहा था। उसे न्यायालय ACJM प्रथम, लखीमपुर खीरी में 18 अगस्त 2025 को पेश किए जाने का आदेश था।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार एवं कांस्टेबल सिद्धार्थ गौतम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है।

– Basti Times 24 News

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button