देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा जिले में मन की बात कार्यक्रम को देखा गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के निर्देशन से जिले के सभी 16 मंडल पर मन की बात कार्यक्रम को देखा गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिले में सभी 16 मंडल पर मन की बात कार्यक्रम को व्यापक रूप से देखने की व्यवस्था की गई सभी 16 मंडल के अध्यक्षों द्वारा कार्यक्रम को बूथ स्तर तक देखा गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कोने कोने से प्रतिभाओं व समाज में बदलाव व नवाचार लाने वाले लोगो से देश वासियों का परिचय करवाते है ताकि आमजन ऐसे व्यक्तियों से प्रेरणा ले सके।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सम्बोधित करते है जिसको लेकर पुरे भारत देश में यह कार्यक्रम बहुत ही लोकप्रिय है व आमजनता इसको उत्साह के साथ देखती है।
बालोतरा शहर में पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,ज़िला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, ज़िला मंत्री शंकर भाटी,सोशयल मिडिया ज़िला संयोजक महेंद्र लखारा,किसान मोर्चा जिला महामंत्री शंकर लाल पालीवाल,विमल मालवीय,गौतम चौपड़ा,दिनेश सुंदेशा,गोविन्द माली, कमलेश सोनी,अम्बादान रावल सहित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को देखा।
Subscribe to my channel


