देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

जसोल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, साध्वी श्री रतिप्रभा जी ने महासती दमयंती के जीवन पर डाला प्रकाश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 28 जुलाई 2025

जसोल में आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में कन्या मण्डल प्रभारी सुमन कोठारी एवं महिला मण्डल जसोल की पदाधिकारिणियों ने विशेष योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर साध्वी श्री कलाप्रभा जी ने अपनी सारगर्भित कविता के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं साध्वी श्री रतिप्रभा जी ने इस परिसंवाद का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए महासती दमयंती के जीवन के प्रेरणादायी पहलुओं पर प्रकाश डाला।

बालोतरा महिला मंडल की अध्यक्षा चंचल जी भंडारी, अखिल भारतीय महिला मण्डल कार्यकारिणी सदस्य मीना ओस्टवाल और मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल का पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में युवक परिषद एवं किशोर मंडल का भी सराहनीय सहयोग रहा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के कार्यकारिणी सदस्य तरुण भंसाली, पूर्व अध्यक्ष मनीष बोकरिया, टेयूप कोषाध्यक्ष अभिनंदन जी सालेचा सहित परिषद के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर भंवरलाल जी भंसाली, मिठोलाल जी कोठारी, कालूराम जी संकलेचा, सुखराज जी गोलेचा, गौतम जी जीरावला, अशोक जी ढेलरिया, बाबूलाल जी बुरड़, सभा अध्यक्ष भूपत जी कोठारी, मंत्री धनपत जी संकलेचा, नाकोड़ा ट्रस्टी गणपत जी बुरड़, उसब जी तातेड़, कांतिलाल जी ढेलरिया, प्रवीण जी भंसाली, विनोद कोठारी, योगेश जी सालेचा, विजय भंसाली, जेठमल जी बुरड़ सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की सफलता सभी वर्गों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल रही और इस आयोजन ने समाज में आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button