देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ युवक परिषद शपथ ग्रहण समारोह – असाडा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशासता आचार्य श्री महाश्रमण जी की सु शिष्या साध्वी श्री मेघ प्रभा जी के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।साध्वी श्री मेघ प्रभा जी ने सब युवकों को सजग रहकर धर्मसंघ में कुछ कर दिखाने को कहा।और युवकों को अपने संघ के प्रति दायित्व बताए। नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी।आचार्य भिक्षु त्रि शताब्दी वर्ष पर आचार्य भिक्षु के गुणों को जीवन में उतारने के लिए कहा।
साध्वी श्री भास्कर प्रभाजी ने युवकों को जगाने के लिए गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण आयुषी भंसाली ने किया ।तेरापंथ युवक परिषद के सभी युवकों ने मिलकर विजय गीत का संगान किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेश जी बालड और तेरापंथ महिला मंडल मंत्री ममता देवी भंसाली ने सबका स्वागत और अभिनंदन किया। तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष हितेश बालड और धनराज जी ओस्तवाल ने तेरापंथ युवक परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष सुशील बालड और पूरी कमेटी को शपथ ग्रहण करवाई।
तेरापंथ युवक परिषद परामर्शक प्रवीण जी संकलेचा और सुरेश जी बालड ने तेरापंथ युवक परिषद की पूरी टीम को दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। बाहर से पधारे धनराज जी ओस्तवाल, नेमीचंद जी चोपड़ा ,मुकेश जी चोपड़ा का गांव के प्रबुद्ध जनों ने दुपट्टा पहन कर स्वागत और अभिनंदन किया ।कार्यक्रम का मंच संचालन तेरापंथ युवक परिषद से पियूष बालड ने किया।

Subscribe to my channel


