देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच जयपुर द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर विशेष समारोह में समाज सेवा से संबंधित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच जयपुर द्वारा आयोजित कारगिल विजय दिवस पर विशेष समारोह में समाज सेवा से संबंधित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता संघ के प्रभारी डॉ कुलदीप शर्मा ने बताया कि रोटरी भवन, जयपुर में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम किशन शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद रामकिशन शर्मा, महेश चंद शर्मा, विधायक श्री गोपाल शर्मा, महामंडलेश्वर साध्वी श्री अनीता योगेश्वरी गिरी, डॉ हुकमचन्द जी एवं विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए *बालोतरा के समाजसेवी सीए ओमप्रकाश बांठिया ,अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स को *विजय श्री* अवार्ड से सम्मानित किया गया । समारोह में में शिक्षा , चिकित्सा, सामाजिक, सामूदायिक सेवा, राष्ट्र के विकास में योगदान देने वाले भारत के विभिन्न क्षेत्रों के सेवाभावी प्रतिभाओं ,व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया ,एवं कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र की सेवा में उल्लेखनीय, गौरवशाली प्रदर्शन के लिए के लिए भारतीय सेना के अदम्य साहस, राष्ट्र भक्ति से प्रेरणा प्राप्त करने की अतिथियों ने भावना व्यक्त की। साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 अमर सेनानीओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शर्मा ने समारोह में सम्मानित महानुभावों को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर में नेपाल में होने वाले आयोजित समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Subscribe to my channel


