उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासिद्धार्थनगर

स्काउट-गाइड बैठक में जम्बूरी और प्रशिक्षण की तैयारियों पर हुआ गहन मंथन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

सिद्धार्थनगर, भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री संदीप कुमार के निर्देशन एवं जिला मुख्यायुक्त श्री समर बहादुर सिंह, जिला आयुक्त (स्काउट) श्री करूणा कांत एवं जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में विकास क्षेत्र बांसी स्थित कंपोजिट विद्यालय जनियाजोत में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षणात्मक एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी डायमंड जुबली जम्बूरी एवं विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा और रूपरेखा तय करना था। बैठक में विगनर्श कोर्स, बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स, एडवांस स्काउट मास्टर कोर्स, तथा हिमालय वुडबैज कोर्स हेतु आवेदनकर्ताओं से शीघ्र असाइनमेंट तैयार कर भेजने का निर्णय लिया गया।

साथ ही संगठनात्मक रूप से प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण की तैयारियों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। यह भी तय किया गया कि 30 जुलाई तक सभी प्रतिभागियों के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रदेश मुख्यालय को प्रेषित कर दिए जाएं। बैठक के दौरान आज कुल 10 स्काउट एवं 10 गाइड का डायमंड जुबली जम्बूरी हेतु पंजीकरण भी किया गया।

बैठक में जिला स्काउट मास्टर श्री महेश कुमार ने जानकारी दी कि प्रतिभागियों को जिमनास्टिक, गौतम बुद्ध विषय, एवं ‘एक जनपद एक उत्पाद’ पर विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर अनेक प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला गाइड कैप्टन श्रीमती अर्चना वर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) श्री राजित कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) डॉ. इफ्तेखारून निसा, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती मंजू, स्काउट मास्टर श्री कुलदीप कुमार (डुमरियागंज), श्री हेमंत गुप्ता (इटवा), श्री अवधेश कुमार, काउंसलर श्रीमती पूर्ति गौतम एवं श्री अनिल कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक उपरांत सभी पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) श्री शैलेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डायमंड जुबली जम्बूरी, प्रगतिशील प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रस्तावित स्काउट भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बीएसए महोदय ने इन प्रयासों के प्रति सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री अमित कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रादेशिक एवं मंडलीय दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद सिद्धार्थ नगर को हर स्तर पर सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी हेतु तैयार किया जा रहा है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button