बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री रमेश आईपीएस द्वारा बालोतरा शहर में पुलिस जाब्ते के साथ सांयकालीन पैदल गश्त कर रूट मार्च निकाला गया।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री रमेश आईपीएस द्वारा बालोतरा शहर में पुलिस जाब्ते के साथ सांयकालीन पैदल गश्त कर रूट मार्च निकाला गया।
रूट मार्च का उद्देश्य आमजन में विश्वास तथा अपराधियों में भय की भावना स्थापित करना रहा।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल सिंह भाटी आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा श्री सुशील मान आरपीएस, थाना प्रभारी बालोतरा श्री उमेश विश्नोई उप निरीक्षक, थानाधिकारी जसोल श्री चंद्र सिंह उप निरीक्षक, महिला थानाधिकारी श्री लूणाराम उप निरीक्षक सहित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट बालोतरा, थाना बालोतरा, थाना जसोल, महिला थाना, वृत कार्यालय का पुलिस जाब्ता, आरएसी जाब्ता उपस्थित रहा।
मुख्य बाजार व अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया।
रूट मार्च के पश्चात पुलिस थाना बालोतरा में संपर्क सभा आयोजित कर जवानों की समस्याएं सुनी गईं व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Subscribe to my channel


