धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन मास में दिव्यांग बच्चों को कराया बाल भोजन
माँ आशापुरा सेवा संस्थान बालोतरा का मानवीय पहल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
माँ आशापुरा सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर सवेरा संस्थान द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष बाल भोजन (बाल जीमण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान के सदस्य जवेरीलाल मेहता ने जानकारी दी कि संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंघवी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य दौलतराज सिंघवी, गौतमचंद चोपड़ा, मूलचंद चामुंडा सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सत्यनारायण भी मौजूद थे।
संस्थान की ओर से बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर विशेष मुस्कान देखने को मिली। यह आयोजन समाज में सेवा और संवेदना का संदेश देता है।

Subscribe to my channel


