देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

कारगिल विजय दिवस पर बच्चों ने वीर शहीदों को नमन किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले कारगिल शहीदों को याद करते हुए आज ज्ञान दिशा स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। बच्चों ने कंप्यूटर पर कला प्रदर्शनी, पोस्टर, डांस, ड्रिल आदि विभिन्न गतिविधियाँ कर उन वीरों के साहस को याद किया।

कार्यक्रम का आकर्षण बने मिनिएचर मॉडल द्वारा बच्चों ने कारगिल युद्ध के पल को जीवंत करने का प्रयास किया।

संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि इन गतिविधियों द्वारा बच्चे अपने जीवन में असली रोल मॉडल्स के बारे में जानते है। कला व्यक्तित्व विकास में बहुत अहम भूमिका अदा करती है।

संस्था सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि इन बच्चों के कौशल को सही दिशा देना ही हमारा लक्ष्य है। देश के रणबांकुरों के बलिदानों को बच्चों ने इस कार्यक्रम में देखा और अपने देश की रक्षा का संकल्प भी लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button