बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा युवा नेता विक्रम सिंह असाड़ा ने की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से अहम मुलाकात

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा/जयपुर: भाजपा के सक्रिय युवा नेता विक्रम सिंह असाड़ा ने अपने दो दिवसीय जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से खास मानी जा रही है।

विक्रम सिंह असाड़ा बालोतरा क्षेत्र से भाजपा के युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता माने जाते हैं, जो लगातार संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस दौरान न केवल प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा की, बल्कि प्रदेश संगठन के अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी चुनावों की रणनीति और युवा मोर्चा की भूमिका पर चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि विक्रम सिंह असाड़ा को पार्टी में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में यह एक अहम कदम हो सकता है। विक्रम सिंह की यह सक्रियता आगामी समय में बालोतरा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को और अधिक मजबूती देने में सहायक हो सकती है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button