देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बांठिया ने बिठूजाधाम बाबा रामदेव जी मंदिर में की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को क्षेत्र के बिठुजा, भिंडाकुआं सहित अनेक गांवों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

        बिठुजा प्रवास के दौरान बांठिया ने विश्वविख्यात बाबा रामदेवजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी गणपत प्रजापत ने उन्हें तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए।इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल की ओर से गणपत बांठिया का पारंपरिक साफा व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष भैरुलाल डागा, उपाध्यक्ष मदरूपाराम प्रजापत, राजू डागा, किशनलाल कोठारी, ग्राम पंचायत बिठुजा के प्रशासक किशन देवासी, नरेन्द्र करण, अशोक गोलेच्छा, रूपाराम प्रजापत, गौतमचंद मंडोत, नेमीचंद, ललित, राणाराम सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button