देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रूद्राभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान में आध्यात्मिक लाभ लेने की लगी होड
विशेष अनुष्ठान में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं धर्मावलंबी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। समीपवर्ती रामसीन मूंगडा़ गांव स्थित पूर्णदास महाराज की राम कुटिया में चल रहे 25 दिवसीय अनुष्ठान के लिए स्थापित सवा लाख रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र-जाप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कई धर्मावलंबियों ने विभिन्न पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालू पुष्पराज मानधना के बताया कि राम कुटिया में आयोजित हो रहे विशेष अनुष्ठान में सनातन धर्मावलंबी उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही आध्यात्मिक लाभ लेने की मानो होड सी लग हुई है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 25 को प्रातःकाल का अभिषेक स्वामी यति कृष्णानंदगिरी महाराज के लिए आचार्य मनोजकृष्ण व विद्वान पंडितों ने 10 वे दिन विभिन्न लाभार्थियों ने शिव परिवार की पूजा-अर्चना की व अभिषेक का लाभ लिया।
मानधना ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दस वे दिन लाभार्थी गौ सेवक हीरा बा, रूपाराम, मकाराम, मांगीलाल चंडक, पुष्पराज मानधना व गणपत ने
सवा लाख से अधिक रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश व परिवार की खुशहाली की कामना की तथा भगवान शिव से धन-धान्य, सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन व दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा के युवा नेता एवं भाविक सुभाष जोशी ने बताया कि गुरुवार 25 जुलाई 2025 को प्रातःकाल का अभिषेक स्वामी प्रमुख यति कृष्णानंदगिरी महाराज और आचार्य मनोजकृष्ण निर्देशन में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव परिवार की पूजा व अभिषेक 10 वे दिन निर्बाद्ध रूप से जारी रहा।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को देर शाम तक सवा लाख से अधिक रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर संध्याकाल का अभिषेक स्वामी कृष्णानंदगिरी महाराज के निर्देशन में पंडित आचार्य मनोजकृष्ण व विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव परिवार की पूजा व अभिषेक अनवरत 9 वे दिन सवा लाख से अधिक रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर रामजीप्रसाद अग्रवाल परिजन बन्धु सपत्नीक, इनर व्हील कल्ब बालोतरा की अध्यक्षा श्रीमती पवित्रा डागा, श्रीमती चित्रा क्लब सदस्यों के साथ, सेवा निवृत्त नर्सिंग सुपरीडेंट उमाराम पटेल ने रूद्राक्ष शिवलिंग पर जलाभिषेक कर देश परिवार की खुशहाली की कामना की तथा भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकालीन कार्यक्रम के दौरान देवादिदेव महादेव के अनन्य भक्त रामजीप्रसाद परिवार के सदस्यों ने रूद्राक्ष शिवलिंग की बहुत सुन्दर सजावट की तथा भजनों स्तोत्र की सुमधुर प्रस्तुति के दौरान रामकुटिया परिसर में ऐसा वातावरण बना देवो के देव महादेव साक्षात प्रगट हो गए हों।
कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल प्रजापत, उमा राम पटेल मनोज तिवारी, सुभाष जोशी, कमलेश मेहता, पुष्पराज प्रजापत गणपत मुरली प्रजापत लूणाराम सुथार मानधना सहित बडी़ संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जोशी ने बताया कि रूद्राक्ष के शिवलिंग पर अभिषेक करने वाले लेने लाभार्थी परिवारजन जींस, टीशर्ट, पेंट व शर्ट पहनकर नही आएं। इस विशेष अनुष्ठान में पौषाक के तौर पर धोती, कुर्ता व पायजमा ही मान्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक भक्त-भाविक पूजा के निर्धारित गणवेश के अलावा अपनी यथा ईच्छाशक्ति से अनुसार फल-फूल, बिल्वपत्र, पूजन सामग्री, नैवेद्यम (प्रसाद) आदि लेकर आ सकते हैं।

Subscribe to my channel


