बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गुप्ता बने बालोतरा कमर्शियल टैक्स बार के अध्यक्ष
बालोतरा वाणिज्यिक कर बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से गठित हुई नई कार्यकारिणी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
रोटरी भवन, बालोतरा में बालोतरा कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक का मंच संचालन सीए ओमप्रकाश बांठिया द्वारा अत्यंत सुचारू एवं गरिमापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से अधिवक्ता श्री रमेश गुप्ता को अध्यक्ष, सीए पवन गर्ग को उपाध्यक्ष, श्री दीपक बंसल को सचिव, तथा अधिवक्ता श्री अश्विनी खत्री को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष सीए अशोक बंसल के प्रेरक वक्तव्य से हुआ, जिन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों व उपलब्धियों को साझा किया। पूर्व कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक गुप्ता ने बार की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता ने अपने संबोधन में बार के सशक्तिकरण, संगठनात्मक मजबूती तथा युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने बार को एक संगठित, सक्रिय और सामाजिक रूप से प्रभावी मंच बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे —
सीए नीरज गोयल, श्री अमृतलाल राठी, सीए जितेन्द्र मंत्री, श्री नरेन्द्र चौधरी, सीए संजय सिंघल, सीए रामकुमार सिंघल, सीए विजय वडे़रा, सीए आशीष गुप्ता, सीए हर्षित अग्रवाल, श्री टिकम कुमावत, श्री शंकर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ एवं नवयुवक सदस्यगण।
बैठक में बार के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिनकी विस्तृत जानकारी आगामी बैठकों में प्रस्तुत की जाएगी।
Subscribe to my channel


