देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ई-चौपाल कार्यक्रम में अपेक्स पदाधिकारियों का भव्य सम्मान, संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 25 जुलाई —

महावीर इंटरनेशनल संस्था की ओर से आयोजित ई-चौपाल आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में अपेक्स की विशिष्ट विभूतियों का गरिमामय सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन, महासचिव वीर अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष सीए वीर सुधीर जैन, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निदेशकगण, एवं जोन चेयरपर्सन सहित अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उनके द्वारा संस्था के संचालन, सेवा कार्यों, योजनाओं और पारदर्शिता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संस्था के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी प्रेषित की गईं।

रीजन-6 की ओर से उपाध्यक्ष सीए वीर ओम प्रकाश बांठिया ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन वीर अनिल जैन (जालोर-सिरोही), वीर पवन नाहटा (बाड़मेर-बालोतरा) सहित महावीर इंटरनेशनल केंद्र बालोतरा, बालोतरा वीरा, बाड़मेर, खंडप, पाली, जालोर, शिवगंज सुमेरपुर, आबू रोड, आहोर, फालना, सोजत, जसोल आदि से बड़ी संख्या में वीर भाईयों व वीरा बहनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी ने ई-चौपाल की सराहना की, जिसे एक ऐसा सक्रिय मंच बताया गया जहां प्रतिदिन सदस्यों की समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा रहा है। संस्था के कार्यों में पारदर्शिता को एक अनुकरणीय मिसाल बताया गया।

ई-चौपाल टीम नायक वीर रतन जैन फोफलिया सहित सभी समर्पित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थितजनों ने आशा जताई कि भविष्य में भी संस्था इसी तरह समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button