बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बांठिया ने किया पौधारोपण

ग्रामीणों को किए पौधे वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ आह्वान के तहत व प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पारलू, बिठूजा, कनाना सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों को पौधे वितरित किए।

       पारलू गाँव में आयोजित विशेष पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान गणपत बांठिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के आह्वान के साथ यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम पर्यावरण के संरक्षण हेतु एकजुट हों। वृक्षारोपण केवल प्रकृति से जुड़ाव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि हर ग्रामीण एक पौधा लगाए और उसे अपने परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल करे, तो हम हरित और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।पेड़ माँ की तरह होते हैं, जो जीवनदायिनी छाया, ऑक्सीजन और फल देते हैं इसलिए यह अभियान सिर्फ एक नारा नहीं, एक संस्कार बनना चाहिए।”

   कार्यक्रम के समापन पर पारलू सरपंच मगनाराम चौधरी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए कहाहम गाँववासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि बांठिया जैसे समाजसेवी जो अपने पिताजी पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बांठिया के पद चिन्हो पर चलते हुए स्वयं गाँवों में आकर पर्यावरण के प्रति चेतना फैला रहे हैं। हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे।इस अवसर पर ग्रामसेवक सुरेंद्र सिंह, गणपत चौधरी, ओमाराम सुथार, भोलाराम भील, सांवलराम प्रजापत, जितेन्द्र कुमार, नरेश वैष्णव, नारायण राम, भटाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button