बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

चुनौतियों से लड़कर श्रवण कुमार ने क्लियर किया नीट

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 24 जुलाई। बालोतरा जिले के छोटे से गांव से आने वाले श्रवण कुमार ने नीट परीक्षा 2025 क्लियर कर न केवल खुद के लिए, बल्कि अपने पूरे गांव के लिए इतिहास रच दिया है। उनकी यह कामयाबी सिर्फ परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि गरीबी और संघर्ष के बावजूद हासिल की गई एक असाधारण जीत है। जिसे राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने भी सराहा और आज उन्हें सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कलेक्ट्रेट सभागार में श्रवण कुमार को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने श्रवण की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की सराहना की और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्रवण और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और उन्हें पात्रतानुसार जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने श्रवण की उपलब्धि को शिक्षा के महत्व और व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि श्रवण ने यह साबित कर दिया है कि अगर व्यक्ति में लगन और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी बाधा उसे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि श्रवण भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और अपने जैसे अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button