ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी: नए एसपी प्रभात किरण का छठ पूजा सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 24 जुलाई 2025 –
भिवाड़ी जिले में हाल ही में नियुक्त नए पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात किरण ने आज अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छठ पूजा सेवा समिति की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने श्री प्रभात किरण को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रकट कीं।
स्वागत समारोह में समिति के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिन, संजीव सिंह, चंद्रमा सिंह, अशोक तिवारी, विनय झा, सोनू यादव, राजकुमार, संतोष सिंह, रतन मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि श्री प्रभात किरण के नेतृत्व में भिवाड़ी जिले की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
समिति की ओर से यह भी आशा जताई गई कि छठ पूजा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे नगर की सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत हो सके।
इस सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम के जरिए छठ पूजा सेवा समिति ने सामाजिक समरसता और पुलिस-जन संवाद की मिसाल पेश की।

Subscribe to my channel


