LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी न्यूज: गोला पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 18 जुलाई 2025।
जनपद खीरी के थाना गोला पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना गोला क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना गोला पर दर्ज मुकदमा संख्या 447/25, धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. सुनील कुमार पुत्र प्यारेलाल, निवासी ग्राम अलीगंज, थाना गोला, जिला खीरी।
2. तारावती पत्नी प्यारेलाल, निवासी ग्राम अलीगंज, थाना गोला, जिला खीरी।
गोला पुलिस द्वारा दोनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाठक
कांस्टेबल उर्वेश सिंह
महिला कांस्टेबल रीता सरोज, थाना गोला, जनपद खीरी।
पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


