जनपद खीरी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी पुलिस ने पाक्सो एक्ट व BNS की गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी शब्बन खाँ पुत्र हमीदुल्ला खाँ निवासी मोहल्ला सैय्यदवाड़ा, कस्बा व थाना खीरी, जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना खीरी की पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 373/25 धारा 74/351(2) BNS व 9M/10 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
इसके साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की बात करें तो पूर्व में भी उस पर मु0अ0सं0 401/17 धारा 138(B) भारतीय विद्युत अधिनियम (संशोधन) 2003 के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक साधना यादव, थाना खीरी
मुख्य आरक्षी यशपाल सिंह, थाना खीरी
कांस्टेबल रजनीश सिंह, थाना खीरी
खीरी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक संदेश गया है।