उत्तर प्रदेशऔरैयाधर्मब्रेकिंग न्यूज़

द्वितीय तूफानी डांक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन सम्पन्न

 

 

औरैया जनपद के ग्राम रोशनपुर में दिनांक 13 जुलाई 2025 (रविवार) को टीम गौ रक्षक ठाकुर अक्षय सेंगर के नेतृत्व में द्वितीय तूफानी डांक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन यात्रा में सूरज चौहान एवं वैभव बाजपेयी की अध्यक्षता में सैकड़ों कांवड़िए श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।

श्रद्धालु कांवड़ियों का विशाल जत्था श्रंगीरामपुर गंगा घाट से गंगाजल लेकर दिनांक 14 जुलाई 2025 (सोमवार) को गांव रोशनपुर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पहुंचा और भगवान शिव का जलाभिषेक कर समस्त गांववासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

इस डांक कांवड़ यात्रा में गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा और राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर जी विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर ने इस अवसर पर कहा —

> “इस कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को जागृत करना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना है।”

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गांव रोशनपुर में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button