ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
डॉ. जी.आर. गुप्ता जी को पद्मश्री गौरव सम्मान मिलने पर भिवाड़ी में हर्ष की लहर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी/राजस्थान:
भिवाड़ी शहर एवं जिला खैरथल-तिजारा स्टेट राजस्थान के लिए गर्व का विषय है कि यहां के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. जी.आर. गुप्ता जी को पद्मश्री गौरव सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान वर्थली फाउंडेशन द्वारा भारत सरकार के माध्यम से प्रदान किया गया है। डॉ. गुप्ता जी के सम्मान की खबर से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
डॉ. गुप्ता जी बीते 40 वर्षों से मानव सेवा, संत सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और योग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनकी धर्मपत्नी भी हर सेवा कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है।
वर्ष 2009 से वह ‘शशि मां सेवा ट्रस्ट’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना, गौशालाओं में गौ सेवा जैसे कार्यों में समर्पित हैं। इसके साथ ही वृंदावन में संतों और साधुओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा का एक बड़ा प्रकल्प संचालित कर रहे हैं, जहां रोजाना दो चिकित्सक दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक अपनी सेवा नि:शुल्क प्रदान करते हैं।
डॉ. गुप्ता जी का मानना है कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” वेद-पाठ भले ही कोई न कर पाए लेकिन किसी जरूरतमंद की पीड़ा समझकर सहायता करना ही सबसे बड़ी पूजा है।
डॉ. गुप्ता जी को इससे पहले भी भारत सरकार द्वारा कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। समाज में उनके योगदान से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और मानव सेवा के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए।
डॉ. जी.आर. गुप्ता जी को इस गौरवशाली सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

Subscribe to my channel


