बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अरनेश्वर आश्रम बिशनगढ़ में चातुर्मास प्रयोजनार्थ समाज की बैठक सम्पन्न, अस्थाई कार्यकारिणी गठित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

जालोर के बिशनगढ़ स्थित अरनेश्वर आश्रम में स्वामी श्री रामेश्वर पुरी जी के चातुर्मास हेतु गर्ग-गुरु-ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग (सायला) व जिलाध्यक्ष हड़मता राम गुरु (सांफाड़ा) ने किया। समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से अस्थाई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार पौषाणा सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। प्रमुख संरक्षक के रूप में श्री जोगेश्वर गर्ग (मुख्य सचेतक, राजस्थान सरकार) को चुना गया। समाज ने नशा मुक्ति व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया। संगठन को सवा लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button