उत्तर प्रदेशऔरैयाब्रेकिंग न्यूज़
अजीतमल औरैया से ब्रेकिंग न्यूज: मृत गौवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, गौभक्तों में आक्रोश

अजीतमल औरैया से ब्रेकिंग न्यूज: मृत गौवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, गौभक्तों में आक्रोश
जनपद औरैया के अजीतमल ब्लॉक अंतर्गत अमावता ग्राम पंचायत की आश्रित गौशाला में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार, 6 जुलाई 2025 को एक मृत गौवंश को ट्रैक्टर से बांधकर कई मीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस अमानवीय कृत्य ने जनमानस को झकझोर दिया है।
जहां एक ओर योगी सरकार गौवंश के सम्मानपूर्ण निस्तारण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अमावता में हुई यह घटना सरकार की नीतियों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। ग्रामीणों और गौसेवकों में इस कृत्य को लेकर भारी आक्रोश है।
ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की असंवेदनशीलता की भी कड़ी आलोचना हो रही है। गौ रक्षा दल की राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर ने औरैया जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो गौ रक्षा दल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
जय गौ माता।

Subscribe to my channel


