धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामेश्वर डूडी का जन्मदिन गौशाला में भव्य गौ सेवा और भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया, सैकड़ों गौ भक्तों ने की स्वस्थ होने की प्रार्थना

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे रामेश्वर डूडी जी का जन्मदिन मंगलवार को गंगा पिंजरापोल गौशाला में विशेष गौ सेवा, भजन-कीर्तन और गो परिक्रमा के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नोखा विधायक श्रीमति सुशीला डूडी द्वारा सुबह 9 बजे 14 क्विंटल गौ प्रसादी खिलाकर की गई।

इस अवसर पर भगवान डूडी, अजय डूडी, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक सहित सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा अर्चना कर रामेश्वर डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीमति सुशीला डूडी ने कहा कि गौ माता के भीतर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। गौ सेवा एवं प्रसादी से जीवन में सुख-शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। उन्होंने बताया कि उनका आज दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने पहले गौ माता को प्रसादी खिलाने का संकल्प लिया। इस कारण ट्रेन छूट गई, बाद में पुत्र अजय डूडी उन्हें सड़क मार्ग से सरदारशहर स्टेशन ले गए, जहां से वे दिल्ली रवाना हुईं। यह उनकी गौ भक्ति की मिसाल है।

कार्यक्रम संयोजक देवकिशन चांडक (देवश्री) ने बताया कि बीते 33 महीनों से लगातार गौशाला में भजन-कीर्तन व गौ प्रसादी कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें सैकड़ों भक्त भाग लेते हैं। उन्होंने सभी भक्तों के साथ गौ माता से रामेश्वर डूडी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने कहा कि गौशाला में किया गया हर कार्य फलदायी होता है। गौ माता की सेवा से जीवन सुखमय और आनंदमय हो जाता है। जन्मदिन और अन्य मंगल अवसर गौशाला में मनाने से मन को विशेष शांति मिलती है।

भगवान डूडी ने कहा कि जीवन में गौ सेवा को अपनाकर सभी कष्टों पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

युवा नेता अतुल डूडी ने कहा कि हर व्यक्ति को गौ सेवा को अपने नित्य जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

इस पुण्य अवसर पर अजय डूडी, पृथ्वी सिंह पंवार, इंदु वर्मा, जगदीश जोशी, बाबूलाल व्यास, संदीप जोशी, शिव जी चौधरी, राधेश्याम जी समेत सैकड़ों गौ भक्त उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button