अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत बनके गांव में दो जारी फर्जी मस्टर रोल में एक मस्टर रोल पूर्ण

सचिव अनुप श्रीवास्तव व टी ए अमित श्रीवास्तव की मिलीभगत से चल रहा भ्रष्टाचार का खेल - नाला खुदाई / सफाई का कार्य फर्जी फोटो के सहारे मस्टर रोल पूर्ण , भुगतान की तैयारी में जुटे ग्राम प्रधान - फर्जी फोटो के सहारे ग्राम प्रधान मोहब्बत अली सरकारी धन पर डाल रहे डाका

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

*सिद्धार्थ नगर*- ग्राम पंचायत बनके गांव में आनलाइन जारी फर्जी मस्टर रोल में फर्जी फोटो के सहारे नाला खुदाई / सफाई कार्य का मस्टर रोल पूर्ण हो गया है और पोखरा खुदाई / सफाई के नाम पर फर्जीवाड़ा जारी है । फर्जी फोटो के सहारे पूर्ण फर्जी मस्टर रोल के भुगतान की तैयारी में ग्राम प्रधान जुटे हैं ।

 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की खुलेआम धज्जियां ग्राम पंचायत बनके गांव ग्राम प्रधान मोहब्बत अली द्वारा उड़ाई जा रही है जिसमें सचिव अनुप श्रीवास्तव व टी ए (तकनीकी सहायक ) अमित श्रीवास्तव अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

        सूत्रों की माने तो सचिव अनुप श्रीवास्तव, के आईडी से मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है । प्रतिदिन 177 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने का कार्य सचिव अनुप श्रीवास्तव द्वारा किया जा रही थी अर्थात प्रतिदिन लगभग लाखों रुपये से अधिक की सरकारी धन की बंदरबांट करने की तैयारी चल रही थी ।

        आप सोच सकते हैं कि यदि ऐसे ही जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारी की लापरवाही / उदासीनता / मिली भगत से ग्राम पंचायत बनके गांव में कार्य के नाम पर बंदरबांट की तैयारी चलती रही तो ग्राम पंचायत बनके गांव का विकास होने की बजाएं विनाश होगा ।

       आपको बता दें कि विकासखंड खेसरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनके गांव में ग्राम प्रधान मोहब्बत अली सचिव अनुप श्रीवास्तव व टी ए (तकनीकी सहायक ) अमित श्रीवास्तव के सहयोग से मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में सफल दिखाई पड़ रहे हैं । वर्तमान समय में दो साइडों पर एक तालाब खुदाई व सफाई एवं नल की खुदाई व सफाई के नाम पर ऑनलाइन मस्टर रोल जारी था लेकिन धरातल पर ना तो कोई मनरेगा कार्य चल रहा हैं और न ही कोई नाला की सफाई हो रही है अर्थात सीधे तौर पर कह सकते हैं कि तालाब खुदाई व सफाई एवं नाला की खुदाई व सफाई के नाम पर सरकारी धन की सफाई करने की तैयारी चल रही है । फर्जी फोटो ऑनलाइन मनरेगा साइट पर अपलोड किया जा रहा है और उच्च अधिकारियों को गुमराह करके सरकारी धन को हड़पने के फिराक में ग्राम प्रधान मोहब्बत अली लगे हुए हैं । मीडिया टीम के पड़ताल में तालाब खुदाई व सफाई कार्य एवं नाला खुदाई व सफाई कार्य में एक भी मनरेगा मजदूर कार्य करते नहीं मिले और ना ही एक फावड़ा मिट्टी तालाब व नाला से खुदाई व सफाई करके निकाला गया है । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बनके गांव में वर्तमान समय में कभी-कभी मनरेगा मजदूरों को इकट्ठा करके साइड पर ले जाकर फोटो खिंचवा लिया जाता है और वही मनरेगा मजदूरों का फोटो बाद में मनरेगा साइट पर अपलोड कर दिया जाता है । अब देखना है कि फर्जी फोटो के सहारे पूर्ण फर्जी मस्टर रोल के फर्जी भुगतान को रोकने में खण्ड विकास अधिकारी खेसरहा सफल हो पाते हैं या ग्राम प्रधान मोहब्बत अली सचिव व टी ए की सहायता से फर्जी भुगतान कराने में बाजी मारेंगे जिसकों लेकर जिले में तरह – तरह की चर्चाएं चल रही है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button