देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी: रोटरी क्लब शक्ति द्वारा पत्रकारों के सम्मान में ‘आभार’ कार्यक्रम का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के होटल तिरुपति अलवर बाईपास में रोटरी क्लब शक्ति के तत्वावधान में ‘आभार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह से पत्रकारों को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब शक्ति की अध्यक्षा डॉ. नवनीता शर्मा, आर. सी. जैन एवं उपस्थित पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

रोटरी क्लब शक्ति की अध्यक्षा डॉ. नवनीता शर्मा ने सभी उपस्थित पत्रकारों का स्वागत किया और अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वे देश और दुनिया में घटने वाली घटनाओं को समाचार के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के पास लोगों की सोच और धारणा को प्रभावित करने की अद्भुत ताकत है, साथ ही वे लोगों की आवाज बनने का जिम्मा भी निभाते हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब शक्ति से उपमा जैन, मीना जैन, ए.जी. रितिभा नाहटा, निशि पंडित, सीमा जालान, सरिता श्रीवास्तव, ममता अग्रवाल, शालिनी वर्मा, विभा बंसल, संतोष गुप्ता, मनी मित्तल, प्रीति सक्सेना, नेहा माहेश्वरी, मीनाक्षी सोनी, मंजू रतन, दिव्या गुप्ता, रुचि श्रीवास्तव, सीमा विश्नोई, रितु भालोटिया, स्नेहा अग्रवाल, आशा अग्रवाल एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

रोटरी क्लब शक्ति के इस आयोजन में पत्रकारों के कार्य और समर्पण की सराहना की गई, जिससे पत्रकारों और रोटरी क्लब के बीच आपसी संवाद और मेलजोल को सशक्त आधार मिला।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button