उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
बैठक कर सोशल आडिट टीम ने दी जानकारी

नंदनी मौर्या जिला संवाददाता
डुमरियागंज। मनरेगा आडिट टीम द्वारा डुमरियागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत धनखरपुर मे ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी और दिशा निर्देश दिया गया। सुबह करीब 11.30 बजे से चली बैठक में जिला लोकपाल सुधीर पांडेय की उपस्थिति में ग्रामीणों को कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई जिसका समर्थन मौजूद मनरेगा श्रमिकों और ग्रामीणों के द्वारा किया गया। नये मनरेगा कार्ड और श्रमिकों के हितों के बारे में जानकारी देते हुए एक एक बिंदुओं की जांच की गई।
।श्रमिकों को कम से कम 90 दिन का रोजगार मिलने का प्राविधान है। मनरेगा श्रमिकों में बाल श्रमिक नहीं होना चाहिए। श्रमिकों को मिलने वाला कार्य और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्राम पंचायतें विकास के कार्यों का इतिहास लिख रहीं हैं।
बैठक में अजमल खान जाब कार्ड धारक के नेतृत्व ग्राम प्रधान अजहरुद्दीन, रोजगार सेवक श्री पुजारी, आडिट टीम सदस्य में ब्लाक क्वार्डिनेटर शाहिद रिज़वी जग बहादुर पांडे, रमेश लाल, राम-लखन गजेंद्र प्रसाद बीआरपी, ग्रामीणों में बेचने अब्दुर्रहमान तफसीर,अजहर,आजम इमरान टिल्लू अकरम फैजान आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


