बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

संकल्प से सिद्धि तक अभियान के मंडल वक्ताओं की जिला संयोजक बांठिया ने की घोषणा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व सकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जिला सयोंजक गणपत बांठिया ने

केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की सरकार के सफलता 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प के सिद्धी कार्यक्रम के संकल्प सभा के निमित 16 जून से 18 जून 2025 के मध्य हर मण्डल स्तर पर संकल्प सभा होगी जिसमे मुख्य वक्ताओं की घोषणा की है।

    भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व अभियान के जिला सयोंजक गणपत बांठिया ने बताया कि तीन दिन तक अलग अलग मंडलो पर संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे बालोतरा नगर मंडल पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरु, ग्रामीण मंडल पर वरिष्ठ भाजपा नेता झूमरलाल सार्जेंट, पचपदरा मंडल पर जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, मंडली मंडल पर जिला उपाध्यक्ष डूंगर देवासी,कल्याणपुर मंडल पर जिला महामंत्री मालाराम बावरी,सिवाना व सिणधरी मंडल पर जिला मंत्री गणपत राज मेहता,समदड़ी मंडल पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,पादरू मंडल पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पर पूर्व जिला परिषद सदस्य देवाराम चौधरी, आडेल मंडल पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकिशन भादू, गुड़ामालानी मंडल पर किसान मोर्चा अध्यक्ष जयराम प्रजापत, अटल मंडल पर पूर्व मंडल अध्यक्ष केसाराम सुथार,आलम नगर मंडल पर बाबूलाल मांजू, मोटवी माता मंडल पर भभूताराम चौधरी व धोरीमन्ना मंडल पर पुरुषोत्तम जैन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

 अभियान के जिला सह

संयोजक खेतसिंह कोठड़ी,बाबुलाल मांन्जु व शांति लाल सुथार भी विधानसभा वार मण्डलों का दौरा करेंगे।

भारत के पुनर्निर्माण, नवभारत के संकल्प, और विश्वपटल पर भारत की पहचान ये 11 साल:-

       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व सकल्प से सिद्धि तक अभियान के जिला संयोजक गणपत बांठिया ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक पड़ाव पर खड़े हैं। 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए। ये केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह भारत के पुनर्निर्माण, नवभारत के संकल्प, और विश्वपटल पर भारत की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने की यात्रा का प्रतीक है।2014 में जब मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र दिया था। इन 11 वर्षों में सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम, और डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से जनता को सशक्त किया।जहां एक ओर भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ, वहीं ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को नया आत्मविश्वास दिया। कोरोना महामारी के बाद ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प लेकर देश को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने ने बताया कि उज्ज्वला योजना से करोड़ों गरीब बहनों को गैस कनेक्शन मिला,प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को पक्के घर,स्वच्छ भारत मिशन से गांव-गांव में शौचालय,

और PM-KISAN योजना से किसानों को सीधी मदद – यह सब इस सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की वैश्विक साख और कूटनीतिक पकड़ बहुत मजबूत हुई है। चाहे G20 की अध्यक्षता हो, चाहे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका – अब दुनिया भारत की बात को गौर से सुनती है।चाहे उरी और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक हो, या आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम अब सहने वालों में नहीं, जवाब देने वालों में हैं। वन रैंक वन पेंशन हो या आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन, हमारी सेना को भी सशक्त किया

गया।उन्होंने ने कहा कि 11 वर्ष में मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नेतृत्व मजबूत हो, नीयत साफ हो, और लक्ष्य स्पष्ट हो – तो कोई भी देश विकास के शिखर तक पहुँच सकता है।हम सबका कर्तव्य है कि हम इस यात्रा में सहभागी बनें। क्योंकि सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती – जब हर नागरिक जिम्मेदारी से आगे बढ़ता है, तब ही राष्ट्र बदलता है।

भारत अब केवल एक देश नहीं, एक संकल्प है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button