LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में एक आरोपी व दो बाल अपचारियों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जून 2025 – जनपद खीरी के थाना मैगलगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में थाना मैगलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 187/2025 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. लक्ष्मीनारायण पुत्र विनोद कुमार गुप्ता, निवासी पिताम्बर नगर, निकट अमृत सरोवर, थाना मैगलगंज, जनपद खीरी

2. बाल अपचारी – निखिल गुप्ता पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता, निवासी कस्बा मैगलगंज, थाना मैगलगंज, खीरी

3. बाल अपचारी – कृष्णा गुप्ता उर्फ प्रांशू गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता, निवासी पिताम्बर नगर, निकट अमृत सरोवर, थाना मैगलगंज, खीरी

बरामद सामान:

एक टेक्नो स्पार्क सफेद रंग का एंड्रॉइड मोबाइल फोन (जो घटना के दौरान छीना गया था)

एक मोटरसाइकिल बुलेट (UP 31 BN 2383), जिसका प्रयोग घटना को अंजाम देने में किया गया

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

1. कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद सिंह

2. उपनिरीक्षक श्री शुभम कुमार

3. कांस्टेबल सुमित जैनर

4. कांस्टेबल जोनी कुमार

5. होमगार्ड कृष्ण मुरारी पाण्डेय

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस तत्परता और कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button