देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विकसित भारत संकल्प सभा: “संकल्प से सिद्धि तक”

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 15 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल द्वारा “विकसित भारत संकल्प सभा – संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में शिव शक्ति भवन, डागा चौक, सोनगिरी कुएं के पास संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बीकानेर शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जस्सूसर श्री जेपी व्यास ने की, वहीं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महा मंत्री श्री श्याम सिंह हाडला उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि “मोदी सरकार की अधिकांश योजनाएं देश के गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग के कल्याण को समर्पित रही हैं।” उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल योजना जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इन योजनाओं से करोड़ों नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मोतीलाल हर्ष, पूर्व जिला प्रवक्ता श्रीमती जया पारीक सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री संजय शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

सभा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प में अपनी भागीदारी का संकल्प दोहराया।

जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button