बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

टिकमाराम पटेल गुड़ामालानी मंडल अध्यक्ष निर्वाचित 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा संगठन पर्व को लेकर गुड़ामालानी मंडल पर मंडल अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए संगठन का विस्तार किया गया है।

जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बालोतरा जिला अध्यक्ष भरत मोदी द्वारा गुड़ामालानी मंडल पर टिकमाराम पटेल को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।इस निर्वाचन से बालोतरा जिले में सभी 16 मंडल पर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है।जिला अध्यक्ष भरत मोदी व मंडल चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र दवे ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष टिकमाराम पटेल को साफा व दुपट्टा पहनाकर बधाई दी।

भरत मोदी ने कहा कि संगठन पर्व को लेकर बालोतरा जिले के सभी 16 मंडल पर अध्यक्ष नियुक्त हो गए है व काफी मंडल पर मंडल कार्यकारिणी भी बन गई है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष टिकमाराम पटेल का मुंह मीठा कर बधाई दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button