खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आयोजित हुई मीडिया राउंड टेबल

अभियान को जन अभियान बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण कड़ी- जिला कलेक्टर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 14 जून। राज्य सरकार द्वारा 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि अभियान को जन अभियान बनाया जाए इस हेतु सभी हितधारकों मुख्य रूप से मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा रिको गेस्ट हाउस सभागार भिवाड़ी में मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कलेक्टर किशोर कुमार द्वारा की गई।

मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड छत्रपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग धर्मवीर यादव, सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान में परंपरागत जल संरक्षण संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी, जोहड, कुएं व तालाब इत्यादि के जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कार्य किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, मैजिक पिट, सोख्ता गड्डा, रिचार्ज सॉफ्ट इत्यादि का सरकार द्वारा निर्माण कर जल संरक्षण एवं संचयन का कार्य किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त आमजन व स्वयं सेवी संस्थाओं की भागीदारी से भी जल संरक्षण हेतु संरचनाएं निर्मित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान 2.0 के तहत वर्षभर निरंतर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जल एवं पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आमजन तक पहुंचाने एवं उनकी भागीदारी बढाने के लिए मीडिया कर्मियों के सहयोग की महत्ती आवश्यकता है।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता वाटरशेड छत्रपाल सिंह ने पारंपरिक जल संरक्षण तकनीकों की उपयोगिता तथा जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी। उन्होंने भूजल संग्रहण की महत्ता को रेखांकित करते हुए अभियान की रूपरेखा, गतिविधियों और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तार से संवाद किया। मीडिया राउंड टेबल के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अभियान की प्रभावी क्रियान्विति के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

 

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button