गुरुग्रामदिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़विश्वस्वास्थ्य

विश्व शांति केंद्र में “राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन” के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का योग शिविर आयोजित हुआ 

योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व भावात्मक संतुलन बनाना संभव-आचार्य लोकेश विश्व शांति केंद्र हरियाणा की जनता के लिए वरदान है- सीएमओ डॉ अल्का सिंह 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

गुरुग्राम/ नई दिल्ली, 11 जून 2025: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अधिकारियों का जैन आचार्य लोकेशजी के सानिध्य एवं योगाचार्य करण जी के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में आयोजित हुआ।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित योग व ध्यान शिविर को संबोधित करते हुये आचार्यश्री लोकेशजी ने कहा कि योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक व भावात्मक संतुलन बनाना संभव | योग, शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करता है, साथ ही प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करता है। योग में सांस लेने, ध्यान और विभिन्न शारीरिक मुद्राएं शामिल हैं जो प्रकृति के तत्वों के साथ संतुलन में मदद करती हैं | मनुष्य, प्रकृति और जीव जंतुओं एक दूसरे पर निर्भर है, स्वयं के भीतर, बाहर संतुलन बनाने के साथ प्राकृतिक संतुलन बना भी हमारा दायित्व है |

विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेश जी ने बताया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 14 जून को विश्व शांति केंद्र में अहिंसा विश्व भारत संस्था आयुष मंत्रालय, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) के सहयोग से विशेष योग शिविर का आयोजन करने जा रही है |

इस अवसर पर योगाचार्य करन जी ने सभी को योगाभ्यास कराते हुए विविध आसनों और प्राणायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उसकी उपयोगिता एवं होने वाले लाभ के बारे बताया | हरियाणा राज्य सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. अलका सिंह (सीएमओ), डॉ. प्रिया शर्मा (डिप्टी सीएमओ), डॉ. नीलिमा (डिप्टीसीएमओ), डॉ. रश्मि ने अपने विचार व्यक्त किए |योग शिविर को सफल बनाने में, विनीत कुमार एवं दयाराम सहित विश्व शांति केंद्र के सभी कार्यकर्ता ने पूर्ण सहयोग दिया |

सधन्यवाद

केनु अग्रवाल, मीडिया मैनेजर,

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती

मो : +91-9205031332

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button