LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
भीरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त मटरू उर्फ सालिम को देसी तमंचे व कारतूस के साथ दबोचा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 12 जून 2025: पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना भीरा पुलिस ने मु.अ.सं. 229/25 में वांछित चल रहे अभियुक्त मटरू उर्फ सालिम पुत्र नाजिम, निवासी मुडिया हेमसिंह, थाना भीरा, को एक देसी तमंचा 315 बोर व दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
मुकदमा विवरण:
धाराएं: 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/125/109(1) BNS, 30 आर्म्स एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह
2. हे0का0 अनुज कुमार यादव
3. का0 मोहित कुमार
4. का0 अंकित कुमार
(थाना भीरा, जनपद खीरी)
पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम बताया गया है।
Subscribe to my channel


