ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी के फूल बाग थाना अंतर्गत बाबा मोहनराम काली खोली धाम के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव इलाके में सनसनी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के फूल बाग थाना अंतर्गत बाबा मोहनराम काली खोली धाम के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव इलाके में सनसनी

भिवाड़ी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा मोहनराम काली खोली धाम के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर की सीढ़ियों के पास स्थित जोहड़ के नजदीक एक पेड़ पर 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला। शव को देख श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई पुनीत शर्मा और हेड कांस्टेबल हवा सिंह ने मौके का मुआयना किया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर भिवाड़ी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। भिवाड़ी थाना पुलिस शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगी।

धार्मिक स्थल के पास शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button