अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
चार मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार 8 मोटरसाईकिल बरामद

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी। पुलिस ने बाईक चोर गिरोह का भण्डाफोड़ कर 4 आरोपियों आकाश, विकास, निखिल व विक्की को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 8 मोटरसाईकिल बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वो चोरी की मोटरसाईकिलों के पुर्जे अलग अलग कर कबाड़ियों व मिस्त्रियों को बेचते हैं। उन्होंने चोरी की मोटरसाईकिल भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बन्द पड़ी एक कम्पनी एस.आर. फायल एण्ड हाईजीन प्रावईवेट लिमिटेड में छिपाकर रखते थे। पूछताछ में आरोपियों ने नकबजनी व मोबाईल चोरी की वारदात करना भी कबूल की हैं।

Subscribe to my channel


