ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी के पास टपूकड़ा में आंधी से हादसा: गिरती दीवार ने ली मासूम की जान गर्भवती महिला समेत दो की मौत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा (भिवाड़ी):
शनिवार देर रात टपूकड़ा कस्बे के पास लम्बी की ढाणी, दुर्रू मियां की कोठी के पास आए तेज आंधी-तूफान ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। मकान की तीसरी मंजिल की चार इंची दीवार अचानक गिर जाने से परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए।

इस हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन को गंभीर हालत में टपूकड़ा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल पति-पत्नी को अलवर रेफर किया गया, जहां गर्भवती पत्नी सुमईया (उम्र 23) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि सुमईया आठ माह की गर्भवती थी, और गर्भस्थ शिशु की भी जान नहीं बच सकी।

पीड़ित राहुल (उम्र 25) को सिर में दस टांके आए हैं और पैर में सूजन है। वहीं सुमईया के दोनों पैरों में चोटें थीं और उल्टे पैर में तीन टांके लगे। हादसे में राहुल का मामा का लड़का मोमीन (उम्र 18) भी घायल हुआ है।

यह दर्दनाक जानकारी राहुल के छोटे भाई तासीर पुत्र जमालुद्दीन ने दी। पूरा क्षेत्र इस हादसे से सदमे में है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button