धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लावारिश शव का करवाया अंतिमसंस्कार

संवाददाता अरुण शर्मा

 

भिवाड़ी में लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करवाने वाली श्री राम सेवा समिति ने शनिवार को फिर एक लावारिश शव का हिंदू रीतिरिवाज से दाहसंस्कार करवाया। गौरतलब है कि भिवाड़ी थाना पुलिस को 22 मई की शाम फूलबाग सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने श्री राम सेवा समिति से संपर्क किया। समिति के सभी सदस्य हर बार की तरह भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाया साथ ही भिवाड़ी मोक्ष धाम में उस अज्ञात व्यक्ति को मंत्रोच्चारों के साथ अंतिम विदाई दी। समिति के प्रधान विनीत सिसोदिया ने बताया कि समिति के सभी सदस्य को जब ये मालूम होता कि की उन्हें लावारिश शव को अंतिम विदाई देनी है तो समिति के सभी मेंबर्स अपना संपूर्ण काम को छोड़कर अज्ञात शव को अंतिम विदाई देने पहुंच जाते है। वही समिति के द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्रवाई की पूरे भिवाड़ी शहर में चर्चा बनी हुई है। इस दौरान विनीत सिसौदिया, चंद्रभान, कुलदीप मावर, सतेंद्र, विनीत सोमा, अमित पंजाबी, राहुल खंडेलवाल,राजवीर स्वामी, कनटू,शुभकरण, जस्सू सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button