उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

लाखों से निर्मित हो रहा है इंटरलाकिंग सचिव व प्रधान ने सरकारी खजाना को हड़पने मे लगे

ग्राम पंचायत डडवा भाईया, विकास खण्ड रुधौली का मामल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 बस्ती – सरकार भले ही ग्रामीण विकास हेतु लाख कोशिश करे परन्तु जिम्मेदार हाथ साफ करने का कोई मौका नहीं गँवा रहे हैं जिसका परिणाम है कि रुधौली विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत डडवा भाईया में घंटियां समाग्री से हो रहा है निमार्ण।

प्राप्त समाचार के अनुसार – ग्राम पंचायतों में होने वाले भ्रष्टाचार आए दिन अखबारों की सुर्खियां बन रहे हैं परन्तु जिम्मेदारों की चुप्पी भ्रष्टाचार को कहीं न कहीं और भी बढ़ावा दे रही है । रुधौली विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत डडवा भाईया में नव निर्मित सी0सी0 रोड इस कदर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कि घटिया सामग्री से निर्माण हो रहा है। जिम्मेदारों की ढुलमुल नीति व कमीशनबाजी के चलते भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है चौंकाने वाली बात तब आती है जब कभी निरीक्षण की शुभ घड़ी आ भी जाती है तो भी अधिकारियों को भ्रष्टाचार नहीं दिख पाता है । सूत्रों की माने तो हर साहब का अपना तय कमीशन मिलता रहता है जिसके कारण भ्रष्टाचार को अपनी आंखों से देखकर भी नजरंदाज करते रहते हैं ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button