उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

भारत सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है:जगदंबिकापाल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

सिद्धार्थ नगर।सासंद जगदंबिका पाल ने कहा है कि विगत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जिस प्रकार से 26 निर्दोष नागरिकों की आतंकवादियों द्वारा उनके पत्नी और बच्चों के सामने निर्मम हत्या की गई थी उसी समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम आतंकवादियों को मिट्टी में मिलने का कार्य करेंगे, ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना नहीं की होगी, आज देश के जल,वायु एवं थल तीनों भारतीय सेना ने अपने पराक्रम के बल पर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सिहालकोट, लश्कर ए तोयबा के मुरीदके एवं जैश ए मोहम्मद बहावलपुर के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान सरकार एवं वहां की सुरक्षा एजेंसी द्वारा जिस प्रकार से आतंकियों का संरक्षण किया जा रहा है और उनके हौसले बढ़ाए जा रहे हैं आज यह स्ट्राइक उनके लिए सबक है ।उन्होंने कहा कि

यदि पाकिस्तान सरकार द्वारा इस स्ट्राइक के विरोध में किसी प्रकार की हरकत की जाती है तो उसका मुंह तोड़ जवाब भारत की सेना देगी

आज इसी परिपेक्ष्य में भारत देश में मॉकड्रिल का रिहर्सल किया गया जिससे किन्हीं भी परिस्थितियों में हम अपने नागरिकों को सुरक्षित कर सके क्योंकि भारत देश सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है,सभी देश वासियों से अनुरोध है कि शासन एवं द्वारा जारी दिशा निर्देश में सहयोग करे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button