देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशव्यापार

देवेंद्रनगर गेहूं खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर मैं बारदाना न होने से किसान परेशान

लोकेशन= देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल

 

 

देवेंद्रनगर तहसीलदार ज्योति राजपूत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण में बारदाना न होने की वजह बताई कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके करवाई जाएगी व्यवस्था ।

 एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों की गेहूं की खरीदी की जा रही है जिससे कि किसानों को अत्यधिक मुनाफा हो सके और सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो सभी प्रकार की सुविधा होनी चाहिए।

लेकिन ऐसा ही मामला गेहूं खरीदी केंद्र देवेंद्रनगर कृषि उपज मंडी का है जो जिला प्रशासन की पोल खोल रहा है वहीं किसानों से जब बात की गई तो किसानों ने कहा कि गेहूं खरीदी का समय 5 मई बताया जा रहा है एवं स्लॉट की बुकिंग होना बंद हो गई है वहीं हम लोगों के पहले से स्लॉट है लेकिन उनकी डेट भी खत्म हो गई है और बारदाना न होने से हम लोगों का गेहूं नहीं तुल रहा है हम किसान 4,5 दिनों से यहां पड़े हुए हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा है

 जानकारी लगने के बाद देवेंद्रनगर तहसीलदार ज्योति राजपूत मौके पर पहुंची और किसानों से मिली तो किसानों द्वारा बताया गया कि हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हम चार-पांच दिन से यहां पर पड़े हुए हैं वारदान ना होने के कारण हम लोगों का गेहूं की तुलाई नहीं हो पा रही है

और केंद्र प्रभारी व समिति प्रबंधक रामदुलारे पटेल ने बताया की बारदाना न होने के कारण किसानों की तुलाई नहीं हो पाई है और सबसे बड़ी समस्या परिवहन ना हो पाने से भी हो रही हैं इसी कारण गेहूं खुले आसमान में रखा है मौसम भी खराब हो रहा है जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन फिर भी परिवहन नहीं हो पा रहा है तभी तहसीलदार ने कहा है कि मैं वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाऊंगी।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button