जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री नवकार जैन सोसाइटी ने किया विश्व शांति नवकार जाप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 27 अप्रैल 025 श्री नवकार जैन सोसाइटी ने किया विश्व शांति नवकार जाप । आतंकवादीयों द्धारा मारे गये लोगो को दी श्रद्धाजलि। श्रीनवकार जैन् सोसाइटी के तत्वाधान में *प्रार्थना स्तुति व विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप तथा जम्मु कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलें में जान गवाने लोगो की आत्मा शांति हेतु नवकार महामंत्र से श्रद्धाजलि अर्पित की गई । जानकारी देते सोसाइटी के धनराज विनायकिया ने बताया विश्व शांति नवकार जाप की कड़ी में पाल रोड़ स्थित 148 शंकर नगर वृन्दावन सोसायटी गेट नं 2 के सामने महावीर प्लाईवुड के पास आयोजित किया गया तथा जम्मु कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलें में जान गवाने लोगो की आत्मा की शांति हेतु श्रावक गौतम सिंघवी हरीश सिंघवी राज शेखर भंडारी मनीष लोढा महेद्र गांधी मुकेश जैन जितेन्द्र वैदमुथा अशोक कांकरिया दिलीप नाहर धनजी भाई विनायका आदि कई सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र से श्रद्धाजलि अर्पित की गई । अध्यक्ष गोपाल भंडारी विनायकिया ने बताया श्रीनवकार सोसाइटी के सानिध्य में महिने में दो बार विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप अलग अलग घरों मे सुबह 7:30 बजे से 8.30 बजे तक तथा माह के तीसरे रविवार को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। विनायकिया महेंद्र बोहरा ने बताया समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने अनुमोदना करते परमात्मा से प्रार्थना कि सोसाइटी देवगुरु धर्म की कृपा से इसी प्रकार विश्व शांति व जीवदया के क्षैत्र मे उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे। विनायकिया ने बताया सोसाइटी की ओर से विश्व शांति उद्देश्य को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रार्थना स्तुति व नवकार महामंत्र जाप तथा जीवदया करने व करवाने का लक्ष्य एवं आसपास धर्मानुरागीयों को साथ मे लाने का अनुरोध किया गया।

Subscribe to my channel


