जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नवकार जैन सोसाइटी में गुंजा नवकार महामंत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 9 अप्रैल 025 नवकार जैन सोसाइटी में गुंजा नवकार महामंत्र । सोसाइटी में करीब 21 हजार से अधिक हुआ सामूहिक नवकार जाप।पाल रोड शंकर नगर वृदांवन सोसाइटी के सामने नवकार जाप में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। महावीर जन्म कल्याणक निमित्ते नवकार जैन सोसाइटी के तत्वावधान में पाल रोड़़ स्थित 148 शंकरनगर मे सामूहिक 21 हजार से अधिक विश्व शांति नवकार जाप से प्रांगण गुंजायमान हो उठा । सोसायटी अध्यक्ष गोपालराज भंडारी प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया भगवान महावीर जन्मोत्सव निमित्ते विश्व कल्याण हेतु एक विश्व एक महामंत्र और शांति के कड़ी मे विश्व शांति कल्याण जाप प्रातः 8.01 से 9.36 बजे तक जाप श्रावक नरेशकुमार मुकेश कुमार जैन डी 148 *शंकर नगर वंदावन सोसायटी गेट नं 2 के सामने नवकार प्लाईवुड की गली में जाप मे श्रावक श्राविका श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर नवकार जाप में श्रद्धा आस्था से माहौल नवकारमय हो गया।।उपाध्यक्ष राकेश चौरडिया सचिव मेहद्र मेहता सुदीप बालड़ महेद्रगांधी राकेश सिघवी विनायकिया ने जितो द्धारा 108 देशों मे हो रहे नवकार जाप की अनुमोदना करते कहा यह केवल एक आध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक शक्ति और धर्म की महानता का एक अनुपम अवसर है। यह आयोजन केवल जैन समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सकल समाज के हर वर्ग के श्रद्धालु इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मिलकर नवकार महामंत्र के दिव्य स्वर को सम्पूर्ण विश्व में गुंजायमान किया।
संरक्षक गोतम सिंघवी अमरचंद लोढा विनायकिया ने श्री नवकार सोसायटी परिवार के साथ उपक्षेत्रों को बडी संख्या मे इस पावन पर्व में साक्षी बनने व अपने जीवन का अमुलय समय भगवान महावीर के समर्पित करने पर सभी का आभार जताया।

Subscribe to my channel


