जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रीनवकार जैन सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर 19 मार्च 025 । *श्रीनवकार जैन सोसाइटी का होली स्नेह मिलन 23 मार्च को*। श्रीनवकार जैन सोसाइटी होली स्नेह मिलन बैनर का हुआ विमोचन।
श्री नवकार जैन सोसायटी के तत्वाधान मे आयोजित साधारण सभा बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार होली स्नेह मिलन 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा। सोसाइटी सदस्यों द्वारा होली स्नेह मिलन बैनर का विमोचन किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष गोपाल भंडारी व प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने होली की सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते सयुंक्त रूप से बताया कि होली स्नेह मिलन 23 मार्च को साय: 5 बजे से डी 89 शंकर नगर मेन रोड वृंदावन सोसाइटी गेट नं 1 के सामने आयोजित किया जाएगा। विनायकिया ने बताया होली स्नेह मिलन हेतु सदस्यों द्वारा सम्पर्क व कूपन वितरण को लेकर रुपनगर प्रथम व द्वितीय में – राकेश सिंघवी राजेश पटवा कुलदीप विहार श्याम नगर फर्स्ट,सेकंड जानकी नगर वैष्णव नगर , ऋषभदेव नगर- महेंद्र गांधी सुदीप बालड ,रामनगर आदिनाथ नगर अरिहंत नगर-जितेंद्र वेद मुथा*शंकर नगर-मयंक मेहता संदीप पटवा आदि कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर न्यौता देने में जुटे हुए हैं तथा संरक्षक गोतम सिंघवी अमरचंद लोढ़ा आदि के नेतृत्व मे कई कार्यकारणी सदस्यों द्वारा तैयारियों का भव्य रूप दिया जा रहा है। विनायकिया ने बताया श्रीनवकार सोसाइटी के सानिध्य में महिने में दो बार विश्व शांति नवकार महामंत्र जाप अलग अलग घरों मे सुबह 7:30 बजे से 8.30 बजे तक तथा माह के तीसरे रविवार को जीवदया कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं।

Subscribe to my channel


